Homeअध्यात्मसामाजिक

सभी विभागों, जनपदवासियों और पत्रकारों द्वारा कांवड़ यात्रा में सहयोग हेतु धन्यवाद – जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा एवं पावन पर्व श्रावण शिवरात्रि के मद्देनज़र शिवरात्रि से एक दिन पूर्व, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त श्री अरूण सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्यों द्वारा मेरठ रोड़ तिराहा गाजियाबाद पर व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा गंगनहर घाट पर नगर पालिका परिषद मुरादनगर के प्रशासनिक कैम्प में शिव भक्त कांवड़ियों पर कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पत्रकारों से भी वार्ता की गई।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सम्बंध में जनपद गाजियाबाद एक महत्वपूर्ण जनपद है, शिव भक्त कांवड़ियों हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आते हैं और लाखों की संख्या में कांवड़ियो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में जाते हैं। जनपद गाजियाबाद तक आते—आते
कांवड़ियों को थकान, अनिन्द्रा, पैरों में छाले सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए हमें अपना जनपद उसी के अनुरूप तैयार करना होता है। हमने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कांवड़ियों के लिए सुगम राह, साफ—सुथरा वातावरण, जगह—जगह चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण तैयार किया और सिविल डिफेंस, एनजीओ सहित अन्य व्यापारियों/उद्योगपतियों के सहयोग से भोजन एवं पानी की व्यवस्था, जगह-जगह आराम करने हेतु कैम्पों की व्यवस्था की है। गाजियाबाद वासी धर्म के क्षेत्र में दिल खोलकर तन-मन-धन से भक्तों की सेवा में लगा रहते हैं। उसी प्रकाश पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, सिविल डिफेंस, समाजसेवी एनजीओ सहित अन्य के द्वारा भी पूर्ण सहयोग करत हुए कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराने में विशेष योगदान दे रहे हैं। मीडिया बन्धुओं द्वारा जनपदवासियों के हित एवं किसी भी कार्य को सफल एवं सुव्यवस्थित कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाता है। मीडिया बन्धु समय-समय पर जिन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित तैयारियां नहीं हो रही होती है, उनके बारे में हमें समय से अवगत करा देते है जो कि एक सराहनीय कार्य है।
जिलाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन पर्व शिवरात्रि के एक दिन पूर्व पुष्प वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं, जिससे शिव भक्त कांवड़ियों को आगे की यात्रा हेतु उत्साहवर्धन होता है और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने से हमें भी आनन्द की अनुभूति होती है। कहा कि पूर्व की वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष की तैयारियों अधिक सुव्यवस्थित एवं अच्छी रही। इस दौरान जो भी कमी रह गई होगी उसे आगामी वर्षों में सुधार करते हुए और अधिक सुव्यवस्थित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button