Homeराजनीतिराष्ट्रीयसामाजिक

शासनादेश के अनुसार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाये स्वतंत्रता दिवस – जिलाधिकारी

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस मनाने एवं शासनादेश के क्रम में स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय ध्वज से सम्बंधित कोई भी बिन्दु छूट ना जाये इस सम्बंध मे जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के रंग केसरिया, सफेद, हरा होना चाहिए इसके मध्य सफेद पट्टी में 24 तिल्लियां का नीले रंग का अशोक चक्र होना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई व चौड़ाई 2:3 होनी चाहिए। झण्डा कहीं से भी गंदा, फटा, कट लगा हुआ नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी/ विभागाध्यक्ष अपने कार्यलय पर सुबह: 08:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा पूर्वाहन 11:00 बजे, शहीद स्थल निकट मनन धाम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों/ परिजनों सहित अन्य गणमान्य को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र जनपद के नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों सहित अन्य ब्लॉकों एवं कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में वाद—विवाद, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जायेगी। जनपद में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अस्पतालों, कुष्ठ रोग आश्रम व कारागार में फल वितरण किया जायेगा।
बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम, सीटीओ, श्री आरपी सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, श्री ललित जायसवाल चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स सहित सभी विभागों के अधिकारी/ अध्यक्ष / प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button