Homeक्राइमराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोलकाता की घटना के विरोध में, IMA की 24 घंटे की हड़ताल जारी

कोलकाता। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरवी अशोकन ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। केरल में चिकित्सकों और नर्स ने कोलकाता के अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया है, जिसके चलते राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) समेत सभी गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। बड़ी संख्या में चिकित्सक शनिवार को मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर बर्बरता की शिकार महिला चिकित्सक के लिए न्याय और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग की।टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो के अनुसार राज्य के एर्नाकुलम जिले के सामान्य अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों के बाहर भी इसी तरह के दृश्य देखे गए।केरल में चिकित्सकों और नर्स ने कोलकाता के अस्पताल में एक चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया जिसके चलते राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) समेत सभी गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं।आईडीएएनएसबी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल की जरूरत पर जोर दिया तथा इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को निरंतर समर्थन देने का संकल्प लिया। शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एनआईडीए के सदस्यों ने काली पट्टियां बांध रखी थीं। पिछले सप्ताह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
समाचार चैनलों के वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल पहुंचे मरीज संवाददाताओं को बता रहे हैं कि हड़ताल के कारण उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button