Homeप्रशासन

ADM सिटी गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में नॉर्को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म (N.C.O.R.D) की बैठक आहूत

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर, एडीएम सिटी कार्यालय में एडीएम सिटी गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में नॉर्को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म (एन०सी०ओ०आर०डी०) की बैठक आहूत की गई।
एडीएम सिटी गम्भीर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जनपद में नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान चलाये जायें। ड्रग के विरोध में मार्च/दौड़/रैली निकाली जाये। एस०एम०एस०, बैनर्स, पोस्टर्स, होर्डिंगों आदि द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाये। नशा विरोधी जगरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। स्कूल कॉलेजों में एक दिन आवश्यक रूप से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जाये, जिसमें निबंध, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाये। एल०ई०डी० डिस्पले के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु सूक्ष्म वीडियों/ऑडियों क्लिप्स के माध्यम से गाजियाबाद क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने तथा परिवहन निगम के अनुबन्धित ढाबों पर भी नशा मुक्ति से सम्बन्धित होर्डिंगस/बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद में संघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से विराम लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में पुलिस विभाग, अर्थ सांख्यिकी विभाग, कृषि विभाग, जीआरपी, परिवहन, वन विभाग, यातायात, आबकारी विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button