Homeशिक्षा

अमृतकाल में सहभागिता: A.B.E.S इंजीनियरिंग कॉलेज में राज्यमंत्री असीम अरुण द्वारा योजनाओं पर जागरूकता व टैबलेट वितरण

गाजियाबाद। ए०बी०ई०एस० इंजीनियरिंग कालेज, गाज़ियाबाद के ऑडिटोरियम में मा० राज्यमंत्री (स्व०प्र०) प्रभारी मंत्री, गाज़ियाबाद असीम अरुण जी की उपस्थिति में “अमृतकाल में सहभागिता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा• राज्यमंत्री (स्व०प्र०), समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार / प्रभारी मंत्री, गाज़ियाबाद द्वारा प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं विशेषतया शिक्षा के अवसरों एवं अभ्युदय, छात्रवृत्ति इत्यादि के विषय में जागरूक किया जायेगा।
मा० राज्यमंत्री / प्रभारी मंत्री, गाज़ियाबाद महोदय द्वारा बताया गया कि आज हम आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 वर्ष पूर्व कर चुके हैं। वर्ष 2047 में जब हम आजादी के 100 वर्ष पर होंगे तब हमारा देश विकासशील देश होगा या विकसित देश होगा, ये हमें तय करना है। हमारे आगामी 25 वर्षों को मा० मोदी जी ने “अमृत काल” के रूप में परिभाषित कर हमें आह्वान किया है कि हम सब देश के विकास में अपना योगदान दें। मा० प्रभारी मंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि मा० प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आजादी के अमृत काल में रह रहे हैं। इस अमृत काल में हम जो निर्णय लेंगे, हमारे कर्म और बलिदान, वही अगले एक हजार सालों के लिए हमारी दिशा तय करेंगे, यही हमारा भाग्य लिखने जा रहे हैं।

श्री अतुल गर्ग, मा० सांसद, गाज़ियाबाद द्वारा बताया गया कि यह नया भारत है, ये आत्मविश्वास से भरा भारत है। ये भारत अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिये परिश्रम कर रहा है। इसलिये ये भारत रूकता नहीं थमता नहीं और ये भारत हार नहीं मानता। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का दृढ़ विश्वास है कि भारत 2047 में एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। सरकार का लक्ष्य अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और लोगों को सशक्त बनाना और भारत को एक विकसित देश बनाना है। श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी, गाज़ियाबाद द्वारा माननीय, राज्यमंत्री (स्व०प्र०), समाज कल्याण, उ०प्र सरकार/प्रभारी मंत्री, गाज़ियाबाद का स्वागत करते हुये कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है पर देश अब बदल रहा है। देश के युवा क्षमतावान है। वो अपने हुनर को तरासने और स्वयं के लक्ष्य प्राप्त करने में आत्म विश्वास से परिपूर्ण है।
कार्यक्रम में पी०के० त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, स०क० मेरठ मण्डल, मेरठ द्वारा “सफलता की कुँजी” के अन्तर्गत विभागीय कायक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यकम में समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, कौशल विकास, राजकीय आजीविका मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्रणी बैंक और डिक्की द्वारा स्टाल के माध्यम से उनके विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

कार्यकम में महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री संजीव शर्मा, ब्लाक प्रमुख भोजपुर श्रीमती सुचेता सिंह, डीआईसीसीआई के अध्यक्ष श्री कुँवर शशांक, यू०पी० सिडको के अधिशासी अभियन्ता श्री डी०के गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाज़ियबाद श्री अमर जीत सिंह सहित ए०बी०ई०एस० कालेज के चेयरमैन श्री नीरज गोयल व स्थानीय शिक्षाविद्/प्रबुद्धवर्ग एवं युवा जनशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यकम में प्रभारी मंत्री द्वारा छात्र/छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button