Homeराजनीतिसामाजिक

गरीब बच्चों के लिए उत्थान की पहल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की सराहना

गाजियाबाद। शिक्षा, बेहतर रोजगार और पर्यावरण को लेकर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट की और संस्था के विषय में विस्तृत जानकारी दी संस्था गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने जा रही है। यह सुनकर केशव प्रसाद मौर्य ने संस्था के सभी लोगों को बधाई दी और गरीब लोगों के लिए ऐसे ही निरंतर प्रयास करने के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया और संस्था के कार्यों की सराहना किया। इस मौके पर लालता प्रसाद प्रजापति, विनोद मौर्य, राकेश वर्मा , अनमोल वासु प्रजापति, मुकेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button