Homeशिक्षा

सेवा पखवाड़ा के तहत श्री हंस इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047’ पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

गाज़ियाबाद। 30 सितम्बर को श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत 2047 विषय पर कल्पना आनंद व आजाद कुमार के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से कक्षा 10 तक सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा साथ ही विकसित भारत 2047 पर कला अध्यापक व एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार व चंदा यादव के निर्देशन में कला पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई ।जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा रंगों व तूलिका के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को पेंटिंग में उकेरा तथा अपनी कल्पनाओं के द्वारा विकसित भारत 2047 की रूप रेखा अपनी पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित की गई। निबंध प्रतियोगिता में शिफा ने प्रथम, रिसब ने द्वितीय तथा अकसरा मलिक व शिफा इदरीशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ही पेंटिंग कंपटीशन में  जया ने प्रथम,नार्शिस ने द्वितीय स्थान,शीतल व यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी विजेताओं को अपने कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया व सभी विजेताओं को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी विनोद कुमार, कला अध्यापक व एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार,श्रीमती कल्पना आनंद, रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार यादव, रीना ,कुसुम, रोबिन कुमार ,जयंती मठपाल, शेष प्रताप, डॉक्टर पारुल अग्रवाल ,संजीव कुमार ,पुलकित अग्रवाल ,सोनम सिंह ,शिखा चौधरी, रितिका सिंह, चंदा यादव, रामकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार ,सुनील कुमार ,सुमित कुमार, सुनील चौधरी,ताज मोहम्मद ,शिवकुमार ,मोहम्मद अशफाक ,दिनेश बाबू जी ,रिंकेश  ,सचिन कुमार विकास त्यागी ,हेमलता शर्मा ,नीलम शर्मा, वर्षा , चंचल, पूजा शर्मा , आजाद ,दयाचंद ,नागेंद्र , राजेश व आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button