Homeराजनीतिसामाजिक

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन्मोत्सव पर नंदग्राम मंडल द्वारा संगोष्ठी का भव्य आयोजन

गाजियाबाद, 6 जुलाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नंदग्राम मंडल द्वारा एक संगोष्ठी का भव्य आयोजन बी एस फार्म हाउस, नंदग्राम में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जी ने किया।

इस संगोष्ठी में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके आदर्शों और बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल टीम के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को पुनः मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी का एवं शीर्ष नेतृत्व का अभिषेक शर्मा ने हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर हेमंत त्यागी को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों की उपस्थिति ने उत्साह को द्विगुणित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button