Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

अयोध्या में खुशी की लहर, राम-भरत मिलाप और राजतिलक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न

मुरादनगर। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम भरत मिलाप, श्री राम के राजतिलक तथा श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य मंचन किया गया।
हनुमान जी नंदीग्राम में पहुंचकर भरत को समाचार देते है, कि श्रीराम अयोध्या लौट रहे हैं। यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं और अयोध्या वासी दीप जलाकर नाचते गाते खुशी मनाते हैं। भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है। श्रीराम तीनों माताओं से मिलते हैं और गुरु वशिष्ठ प्रभु श्री राम का राजतिलक कराते हैं। राजतिलक के अवसर पर पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

राजतिलक के बाद मंच पर मंडल के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण रासलीला का मंचन किया गया। भजनों पर कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति और फूलो की होली ने सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर योगेंद्र गुप्ता लिली, सुमित गुप्ता डेरी वाले, ज्ञानेंद्र सिंघल, हरभजन सिंह, प्रमोद गोयल, बालकिशन बंसल, डा बबिता गर्ग तथा श्री आदर्श बृजवासी विप्र रामलीला रासलीला मंडल के मनोज शास्त्री, डा केसी यदुवंशी, महेश चंद, कन्हैया गोस्वामी सहित मंडल के सभी कलाकारों का कमेटी ने पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, मंच संचालक हर्षित गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महामंत्री अतुल गर्ग, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंघल, लखमीचंद सिंघल, महेशचंद सिंघल, संजय गोयल, मोहित त्यागी, अनिल गोयल, दीपक गोयल, कुलदीप गर्ग, मनोज सिंघल, नरेश गुप्ता (बबली), योगेश सिंघल, संजय गुप्ता, सुरेश चंद, राजेश सिंघल, भूपेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, विश्रांत कौशिक, ललित गोयल, निर्मला रानी, अमिता गोयल, सुमन गर्ग, अलका गोयल, सपना गोयल, सारिका गोयल, सीमा, गीता चौधरी, शालिनी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button