Homeसामाजिकस्वास्थ्य

आयुष मंत्री भारत सरकार ने आयुर्वेद दिवस का पोस्टर लांच कर दी शुभकामना

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रतापराव जाधव ने नमो गंगे के आयुर्वेद दिवस का पोस्टर लांच कर अपनी शुभकामना दी। नमो गंगे आयुष मंत्रालय के आयुर्वेद दिवस की थीम “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार ” विषय पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन नमो गंगे के हेड ऑफिस में किया जा रहा है। “नमो गंगे” आयुष के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने वाली देश की प्रमुख संस्थाओं में है, जो कि विगत 10 वर्षों से आयुष के लिए कार्य कर रही है। आयुष मंत्री ने बताया कि इस वर्ष “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” विषय पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह विषय वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली  में आयुर्वेद के योगदान को रेखांकित करता है। इसके साथ ही आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है जो कि प्रचार प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है। नमो गंगे मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि नमो गंगे टीम प्रति वर्ष आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस वर्ष आयुष मंत्री भारत सरकार ने पोस्ट लांच कर अपनी शुभकामना देकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button