Homeप्रशासनशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत हंस इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की उप जिलाधिकारी

गाजियाबाद। 5 अक्टूबर शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, अभियान के दूसरे दिन उप जिलाधिकारी कार्यालय, मोदीनगर में “सांकेतिक रूप से एक दिवस का जिलाधिकारी” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर की एक छात्रा को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। छात्रा को प्रशासनिक कार्यों के संचालन और जिम्मेदारियों के बारे में गहन जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के साथ-साथ प्रमुख हेल्पलाइनों जैसे 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी डॉ. पूनम गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर सुश्री दीपाली देवी, और हंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button