Homeयात्राशिक्षासामाजिक

जीपीए की शिक्षा क्रांति पदयात्रा से निकली “एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड” की मांग

गाजियाबाद। आज 02 अक्टूबर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा घंटाघर तक भव्य पद यात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में अभिभावकों के हाथो में शिक्षा के नारों के अनेकों स्लोगन और पोस्टर थे पूरे रास्ते भारी संख्या में जुटे अभिभावकों ने  शिक्षा है व्यापर नही ये लूट हमे स्वीकार नही , मंहगी शिक्षा महंगा ज्ञान कैसे बनेगा देश महान, मोदी योगी सुनो पुकार बंद करो शिक्षा का व्यापार सहित सैंकड़ों नारो से वातावरण को गुजायमान कर दिया। इस शिक्षा क्रांति पद यात्रा के माध्यम से जीपीए ने सरकार को संदेश दिया की जिस तरह सरकार ने देश में एक देश एक टैक्स एवं एक देश एक राशन कार्ड लागू किया है, उसी तरह अब समय आ गया है कि पूरे देश में “एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड” को लागू करने के लिए अमली जामा पहनाया जाए, जिससे की देश के प्रत्येक बच्चे को समान शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया की आज की पद यात्रा बेहद सफल रही हम लगातार शिक्षा व्यवस्था मे बदलाव और देश के अभिभावकों को शिक्षा के लिए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर रहे है। हम आज गांधी जयंती के अवसर पर सरकार से एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड के गठन की मांग करते है और उम्मीद करते है की सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी साथ ही हम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद देते है इस मौके पर सत्यपाल चौधरी, पवन शर्मा, नरेश कुमार, साधना सिंह , डॉ राजीव शर्मा ,राजू सैफी, नवीन राठौर, अजीत रावत ,नीलम कुमारी, कौशलेंद्र सिंह , धर्मेंद्र यादव, कौशल ठाकुर, राहुल कुमार, मनीष चौधरी , नवीन, राजुकमार , मनोज यादव ,ज्योति , विकास मावी , आकांक्षा , विपिन कुमार, राजा , सहित सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button