Homeसामाजिकसांस्कृतिक

पाम रिज़ॉर्ट में डांडिया नाईट महोत्सव, विजेताओं का किया सम्मान

गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम रिसॉर्ट में पाम कल्चरल ग्रुप (PCG) द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उमंग और जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी को उत्साहित किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष झूले लगाए गए थे, जबकि परिधानों, बुटीक, बेकरी, और गृह सज्जा के आकर्षक स्टॉलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस शानदार कार्यक्रम में मिस डांडिया क्वीन का खिताब राशी चड्ढा ने जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ डांडिया कपल का पुरस्कार अश्वनी और वंदना को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डांडिया प्रदर्शन का सम्मान गौरव बिश्नोई और निमिता बिश्नोई को मिला। अन्य सर्वश्रेष्ठ डांडिया कपल के रूप में पवन त्यागी और मंजू त्यागी विजेता बने। सर्वश्रेष्ठ परिधान (महिला) का पुरस्कार प्रिया राठी को मिला, और पुरुष श्रेणी में यह सम्मान ऋषभ जैन ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ नृत्य (महिला) का खिताब सोनिका श्रीवास्तव के नाम रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ नृत्य (पुरुष) का पुरस्कार अंकित बेलवाल को मिला।

कार्यक्रम में शीर्ष योगदानकर्ता के रूप में प्रियल को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में आदित्य माथुर और नेहा मिश्रा ने विजय हासिल की। सर्वश्रेष्ठ अतिथि प्रदर्शन का खिताब मीनू को मिला। इसके साथ ही, पीहू, प्रियल, अपर्णा, निधि, निमिषा और शिवा डांस इंस्टिट्यूट के बच्चों ने भी अपनी विशेष प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया। सर्वाधिक सक्रिय सदस्य के रूप में महेंद्र भाटिया, रश्मि भाटिया, प्रीति त्यागी, संजय तारिका और मीत तारिका को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, पाम रिसॉर्ट परिवार के नए सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत किया गया, जिन्होंने कम समय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें प्रिया धिमान, गजेन्द्र शर्मा, अभिषेक त्यागी, वैभव जैन, शुभम और अशोक कुमार का विशेष उल्लेख किया गया।
इस आयोजन में PCG के अध्यक्ष पवन त्यागी, उपाध्यक्ष राजबीर त्यागी, और प्रमुख सदस्य मन्नू आनंद, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त बेलवाल, आईआर पांडे, राजमोहन गोयल, गौरव चौधरी, बिजेन्द्र सिंह, शालिनी चौधरी और नेहा पंडित उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन को साकार करने में वीएलसीसी, गेम एक्सेशन, गृह प्रवेश, और रॉयल अमोर लक्ज़री परफ्यूम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा और प्रिया राठी ने कुशलतापूर्वक किया। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद सुमनलता पाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button