Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रामलीला महोत्सव में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन व बाली वध का मंचन

मुरादनगर। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में सीता हरण, प्रभु राम हनुमान मिलन तथा बाली वध लीला का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध दिया।
लक्ष्मण ने जाते समय कुटी के चारों ओर तीर से रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण को जाते ही रावण ब्राह्मण के वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। सीता को हरण कर ले जाते हुए रावण को जटायु ने विरोध किया परंतु रावण ने उसके पर काट दिए। राम व लक्ष्मण व सीता की खोज में वन-वन भटकते किष्किधा पर्वत पहुंचे।

यहां भगवान राम व हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई तो पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंज उठता हैं। हनुमान जी भगवान राम की मित्रता सुग्रीव से कराते हैं। सुग्रीव बाली का युद्ध होता है और प्रभु राम बाली का वध करते हैं।
लीला में पधारे अतिथियों हिंदू धर्म यात्रा महासंघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता विकास बंसल, दुर्गा वाशिंग पाउडर के निदेशक व व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी, जयभगवान कश्यप, अजय गुप्ता, राजीव शर्मा, नवनीत गुप्ता,  वेदप्रकाश, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, तनु शर्मा, शालिनी शर्मा, आदि को कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संचालक

बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु, मंच संचालक हर्षित गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, महेश चंद सिंघल, चंद्रशेखर शास्त्री, अमरीश गोयल, सुरदर्शन प्रसाद, बुधगोपाल गोयल, मित्रसैन त्यागी, संजय गोयल, राजू तोमर, अनिल गोयल, निशंक गोयल, राजकुमार अरोड़ा, अलका गोयल, रीता प्रसाद, नीरू गोयल,  आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button