Homeराजनीति

बजरिया में भाजपा सदस्यता अभियान का उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग ने किया, वार्ड 33 में उमड़ी भीड़

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 33 सराय नजर अली, बजरिया गाजियाबाद में बजरिया पुलिस चौकी के निकट भाजपा का कैंप वार्ड 33 के निवर्तमान पार्षद प्रत्याशी शरद कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जिसमे बजरिया के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बजरिया के निवासियोंको भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता कैंप का उद्घाटन गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, अनुज मित्तल, शहर मंडल गाजियाबाद प्रभारी श्रीमती मोनिका पंडित, शहर मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष महिम गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड नंबर 33 के प्रवासी पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, वार्ड 33 के बूथ अध्यक्ष क्रमश सुरेंद्र पाल, सनी कुमार, मंगल कनौजिया, अर्जुन करवल, संजीव वर्मा, अभिषेक, बृजेश, अमन, मुकेश, शिवकुमार शर्मा, सतपाल बजरंगी, सेक्टर प्रभारी अजय कालरा, विपिन मोहन गर्ग, बड़े भाई राजीव सिसोदिया, बजरिया व्यापार समिति के अध्यक्ष सरदार तेवेंद्र सिंह बत्रा बजरिया व्यापार समिति के महामंत्री दीपक शर्मा तथा भाजपा के अन्य देव तुल्य कार्यकर्ता सतीश चोपड़ा पूर्व पार्षद बजरिया, बहन प्रेमलता कोरी, मंजू गुप्ता, राजबाला, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button