Homeराजनीतिशिक्षासामाजिक

उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह जी के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से आज विजय धर्मशाला मुरादनगर मैं आज एक विशाल कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय संजय विनायक जोशी जी पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा व अति विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक अजीत पाल त्यागी जी लखनऊ से आए श्री वेद प्रकाश उद्योगपति श्री राकेश कुमार जी अभियोजन अधिकारी श्री कमल कुमार जी नितिन गोयल जी आदि सभी लोगों ने महिला स्वयं सहायता समूह चलाने वाली सभी महिलाओं को कंबल वितरण किया। संस्था के कार्य की माननीय संजय जोशी जी ने भरपूर प्रशंसा की और उसके बाद संस्था द्वारा बनाई गई बच्चों के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्था के सभी लोगों ने कार्य को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत की इसमें रोहित कोरी छोटू नरेंद्र पाल स्वीटी कश्यप सविता रानी संगीता जी रजनी जी, रीना जी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button