विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया शुभारम्भ

गाजियाबाद। माह अक्टूबर 2024 में प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण की गतिविधियों हेतु मुख्य सचिव, उ०प्र०, शासन के पत्र अनुसार दिनांक 17 सितम्बर, 2024 द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुपालन में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1-31 अक्टूबर 2024) एवं दस्तक अभियान (11-31 अक्टूबर 2024) के संबंध में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जाना है।

जिसका शुभारम्भ संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर गाजियाबाद से प्रातः 9:30 बजे रैली के माध्यम से किया गया। इस सुअवसर पर अजीत पाल त्यागी विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर गाजियाबाद मुख्य अतिथि के रूप में हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। संचारी रोगों के प्रति इस जागरूकता रैली में गुरुनानक इण्टर कॉलेज लोहिया नगर की एन०सी०सी० विंग एवं छात्रा बैड पार्टी, एम०बी०गर्ल्स इण्टर कॉलेज चन्दरपुरी की छात्रा टोली एवं शम्भु दयाल इण्टर कॉलेज की भारत स्काउट गाइड एवं एन०सी०सी० विंग की छात्रों ने पोस्टर, बैनर के साथ प्रतिभाग किया। रैली में नगर निगम गाजियाबाद लगभग छोटी बड़ी 100 फॉगिंग मशीन, 10 स्त्रीकलर एवं 05 पावर सप्रेयर मशीनों का फ्लैग ऑफ किया जिस समय नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम गाजियाबाद डा० एम०के० सिंह भी उपस्थित रहें। शुभारम्भ के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद डा० अखिलेश मोहन ने अपने सम्बोधन में रैली में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों से जनपद में संचारी रोगों विशेषकर डेंगू से बचाव हेतु क्या करें क्या न करें की अपील की। इस आयोजन में सिविल डिफेन्स के कैडेडस एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी प्रतिभाग किया गया। इस सुअवसर पर मा० विधायक महोदय जनपद में वैक्टर जनित रोगों विशेषकर डेंगू की रोकथाम हेतु सजग रहने की सलाह दी एवं अपनी विभागीय गतिविधि को निरन्तर रखने हेतु निर्देशित किया।

प्रतिभागियों में मुख्य रूप में डा० आर०के० गुप्ता जिला सर्विलान्स अधिकारी, जी० के० मिश्रा जिला मलेरिया अधिकारी, डा०शिवी अग्रवाल एपिडिमियोलोजिस्ट, नरेन्द्र कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी के साथ-साथ डब्लू०एच०ओ०, यूनीसेफ के जनपद स्तरीय कोओर्डिनेटर, एन०सी०डी० विंग, मलेरिया विभाग के समस्त कार्मिक एवं आई०डी०एस०पी० यूनिट के समस्त कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डा०संजय गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक एवं पी०एम०एस० जनपद एसोसिएशन से डा० प्रदीप यादव, के साथ संजय नगर संयुक्त चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक एवं पैरा मैडिकल स्टाफ में प्रतिभाग किया गया। कार्यकम समाप्ति के उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा प्रतिभागी विद्यालयों को मूमेन्टों देकर सम्मानित किया एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।



