Homeराजनीति

20 नवंबर उपचुनाव, शरद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का धुआंधार प्रचार अभियान

गाजियाबाद। आगामी 20 नवंबर 2024 को वार्ड नंबर 33 सराय नजर अली, बजरिया में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। लगातार तीसरी जनसभा के बाद भाजपा विधायक प्रत्याशी संजीव शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रितु शर्मा ने वार्ड नं-33 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रितु शर्मा ने कीर्तन वाली गली, जीटी रोड से शुरू कर बजरिया, ठेली वाली गली, बजरिया गुरुद्वारे के पास वाली गली, कोतवाली वाली गली, और बीएम कंपाउंड जैसे स्थानों पर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए समर्थन मांगा।

इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व वार्ड 33 के निवर्तमान पार्षद प्रत्याशी शरद शर्मा एडवोकेट ने किया, जिसमें शहर मंडल प्रभारी मोनिका पंडित जी भी गरिमामई उपस्थिति के साथ शामिल हुईं। अभियान में बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें गहरी उत्सुकता और समर्थन देखने को मिला। जनसंपर्क अभियान के बाद शहर मंडल प्रभारी मोनिका पंडित ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन भाजपा की जीत का प्रतीक है और इसे देखकर पार्टी के प्रति जनता के उत्साह का एहसास होता है। भाजपा की इस प्रभावी प्रचार शैली से वार्ड के नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे उपचुनाव में भाजपा की संभावनाएं मजबूत होती नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button