Homeसामाजिक

भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री ने पोस्टर लांच कर दी शुभकामना

नई दिल्ली। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नमो गंगे के इंडो हिमालय एक्सपो के दूसरे संस्करण का कृषि मंत्रालय में पोस्टर लांच कर अपनी शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहने का आश्वासन दिया गया।
इंडो हिमालय के दूसरे संस्करण का यह एक्सपो 17-19 जनवरी 2025 को उत्तरा उत्तराखण्ड हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के 13 हिमालय से जुड़े राज्य के प्रतिनिधि प्रतिभाग करने वाले हैं।
इंडो हिमालय के इस एक्सपो में देश के कृषि विश्व विद्यालयों के प्रतिनिधि किसान बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने वाले हैं। देश के इंडो हिमालय के राज्यों में किसानों की आमदनी कैसे बढ़ाई जा सके इस दिशा में यह एक्सपो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने इंडो हिमालय का पोस्टर लांच करने के लिए भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button