Homeबॉलीवूड

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल रहस्यमय तरीके से लापता, फैंस और परिवार में चिंता का माहौल

नई दिल्ली। कॉमेडी के बेताज बादशाह सुनील पाल, जिनकी पहचान द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के विनर और देश के पसंदीदा कॉमेडियन्स में से एक के रूप में है, अचानक लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी सरिता सुनील पाल ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। 

परिवार और दोस्तों के मुताबिक, सुनील पाल का फोन घंटों से स्विच ऑफ है, और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे मनोरंजन जगत को हैरान कर दिया है। सरिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आखिरी बार सुबह घर से निकलते वक्त सुनील से बात की थी। तब वह सामान्य लग रहे थे। 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। सुनील पाल के आखिरी लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम उनके फोन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। 
सुनील के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट किया,”हमारे हमेशा मुस्कुराते रहने की वजह, सुनील सर, जल्द ही घर लौट आएं।”आम जनता के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी पुलिस से इस मामले में तेज कार्रवाई करने की अपील की है। आखिर क्यों लापता हुए सुनील पाल? 
सुनील पाल के अचानक गायब होने की वजहों पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस और परिवार किसी भी तरह की व्यक्तिगत या पेशेवर परेशानी की जानकारी जुटा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button