Homeशिक्षा

एवरग्रीन पब्लिकेशंस ने गाजियाबाद पब्लिक स्कूल को दी ए.आई. किट और लाइफटाइम टेक्निकल सपोर्ट का वादा

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। एवरग्रीन पब्लिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव आहूजा एवं नरेंद्र सिंह ने अपने सहयोगी सुनील दत्त के साथ गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की नई पुस्तक “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड पाइथन” के साथ फ्री ए.आई. किट स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षकों को भेंट की।

कंपनी की ओर से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाइफटाइम टेक्निकल सपोर्ट देने का भी वादा किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने एवरग्रीन पब्लिकेशंस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल गीता गर्ग, श्रीपाल यादव, वाइस प्रेसिडेंट राजीव आहूजा, सुनील दत्त, स्वाति गांगुली और नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button