Homeखेलशिक्षा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन

गाज़ियाबाद। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरू नगर गाजियाबाद में परीक्षा पे चर्चा पूर्व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन उल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अरुण शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया । इस आयोजन के अंर्तगत अंतर विद्यालयीय प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हिंडन ,मुरादनगर तथा कमला नेहरु नगर गाजियाबाद के 75 छात्रों ने प्रतिभागिता की । प्राचार्य श्री अरुण शर्मा ने आगत छात्रों,अनुरक्षकों का स्वागत किया तथा इस पराक्रम दिवस के महत्त्व को प्रतिपादित किया । छात्रों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में वीडियो दर्शन माध्यम से जानकारी प्राप्त की जिन्हें देखकर देशभक्ति का संचार हुआ । प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय गाजियाबाद , कमला नेहरु नगर गाजियाबाद प्रथम पाली ,द्वितीय पाली ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने देश विकास हेतु प्रतिबद्धता को किया।जलपान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button