Homeसामाजिक

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन 

गाजियाबाद,(पवन शर्मा )। रविवार 19 जनवरी को अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा एवं महाराणा प्रताप स्मृति निर्माण समिति द्वारा नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर यज्ञ एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसे ब्रह्मा आचार्य डॉ. सोम प्रताप गहलोत के निर्देशन में संपन्न किया गया। 

कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन एवं देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा ने वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और देशभक्ति की गौरवशाली गाथा को याद किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। महासचिव नीता सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और कार्यक्रम संयोजक ए. के. सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

आयोजन में क्षत्रिय समाज के प्रमुख सदस्य जैसे संरक्षक वीरेंद्र सिसोदिया, वेदपाल कुशवाहा, साहिबाबाद सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विवेक भदौरिया, युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह बैस और युवा महामंत्री सोमवीर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं की भी विशेष भागीदारी रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने महाराणा प्रताप के बलिदान और उनके देश के प्रति अमूल्य योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। 
कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया और महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button