Homeयात्रा

130 रुपये में आनंद विहार से मेरठ तक, पीएम मोदी ने किया नमो भारत ट्रेन का शुभारंम

साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद खंड का भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए राजधानी से मेरठ तक का आरामदायक और तेज़ सफर संभव हो गया है। नमो भारत ट्रेन शाम 5 बजे से जनता के लिए शुरू कर दी गई।

नमो भारत ट्रेन का किराया भी किफायती रखा गया है। आनंद विहार से मेरठ साउथ तक का सफर स्टैंडर्ड क्लास में केवल 130 रुपये में होगा, जो बस यात्रा के किराए के बराबर है। यह ट्रेन यात्रियों को तेज़, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। 

साहिबाबाद स्टेशन पर भव्य स्वागत
साहिबाबाद स्टेशन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप और कई विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह के बाद यह काफिला यूपी गेट से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 

दिल्ली-एनसीआर के लिए परिवहन में क्रांति
नमो भारत ट्रेन को दिल्ली-एनसीआर के परिवहन क्षेत्र में क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। यह ट्रेन समय की बचत के साथ-साथ यात्रियों को पर्यावरण-संवेदनशील यात्रा का विकल्प भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री ने इसे “आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम” करार दिया। 

यात्रियों ने इस सुविधा को लेकर उत्साह जताया है और उम्मीद है कि यह ट्रेन मेरठ और दिल्ली के बीच परिवहन को सुगम और किफायती बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button