Homeशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। भोजपुर स्थित अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टी और सुप्रसिद्ध एडवोकेट श्री अमन गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने संविधान को देश की पहली पुस्तक बताते हुए कहा कि इसके नियम और आदर्श हमारे समाज को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने का संकल्प लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करने का आह्वान किया। 

संस्थान की निदेशिका, डॉ. पूनम गोयल ने अपने संदेश में संविधान को राष्ट्र की नींव और आत्मा करार देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह संविधान का पालन करे और समाज को सर्वश्रेष्ठ बनाए। उन्होंने देशवासियों को संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। 

विधि विभाग की प्रभारी, डॉ. श्रुति कसाना ने देशभक्ति को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह हर नागरिक का मूल कर्तव्य है कि वह अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और उनका निर्वहन करे।

इस अवसर पर शिक्षकों, एडवोकेट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर इस विशेष दिन को उल्लास और जोश के साथ मनाया। समारोह में देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button