Homeअध्यात्मसामाजिक

कॉलोनी वासियों संग धीर परिवार ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी पर्व

गाजियाबाद, (पवन शर्मा)। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी धीर परिवार ने परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी लोहड़ी का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी कॉलोनी के निवासियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया और सभी के साथ लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पार्षद पति राजकुमार राजू भी मौजूद रहे। उन्होंने धीर परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

इस विशेष अवसर पर धीर परिवार ने लोहड़ी की परंपरागत पूजा की और अग्नि में तिल, गुड़ और मूंगफली अर्पित की। इसके बाद गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


राजीव धीर ने कहा कि त्योहार न केवल खुशियां बांटने का अवसर होते हैं, बल्कि यह आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, “त्योहारों के माध्यम से हमें एक-दूसरे से जुड़ने और खुशियों को साझा करने का मौका मिलता है।” 

धीर परिवार की इस मेजबानी ने कॉलोनीवासियों के बीच एक नई ऊर्जा भर दी। सभी ने मिलकर लोहड़ी के पर्व को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button