Homeसामाजिक

कंस्टीट्यूशन क्लब में अश्वनी शर्मा को ‘राइजिंग इंडिया इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी अवार्ड’ से सम्मानित

दिल्ली। कंस्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली में 19 जनवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लिए योगदान देने वाले बौद्धिक व्यक्तित्वों की सभा थी, ‘राइजिंग इंडिया इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी अवार्ड’ से अश्वनी शर्मा, संस्थापक -अखंड भारत मिशन और सह-संस्थापक – वाटिका, तथा रोहित, सह-संस्थापक – वाटिका को सम्मानित किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण में उनके अभूतपूर्व योगदान, प्लास्टिक के विकल्प को प्रभावी रूप से लागू करने और महाकुंभ प्रयागराज में 1 करोड़ कम्पोस्टेबल वाटर पाउचेस के सफल वितरण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, महिला आयोग (भारत) की पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग (हरियाणा) की पूर्व उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुमन दहैया, तथा अभिनेत्री विनीता मलिक उपस्थित थीं।

महाकुंभ प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए इस महत्वपूर्ण प्रयास ने लाखों श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त जल पाउच का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में उभरी है।

अश्वनी शर्मा, जो कि 18 जनवरी को ब्रह्मकुमारी शिविर महाकुंभ प्रयागराज में वाटिका योजना को लागू करने और असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से वाटिका योजना पर चर्चा करने तथा उन्हें अभिवादन करने गए थे, कंस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित विशेष बैठक में विशेष रूप से बुलाए जाने पर उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में वाटिका योजना और अखंड भारत मिशन की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और यह भी कहा कि यह सभी प्रयास एक टीमवर्क के रूप में ही संभव हो सके हैं। उन्होंने आगे कहा कि उदय गोयल, जो पूरी योजना को धरातल पर संचालित करने और रोहित तथा आदित्य, जो योजना बनाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अश्वनी शर्मा की अत्यधिक सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा, “इतनी कम आयु में इतनी सारी बड़ी योजनाओं पर एक साथ सफलता पूर्वक कार्य करना और अत्यधिक सक्रियता न केवल हमारे देश के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अनमोल धरोहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button