Homeसामाजिकस्वास्थ्य


दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन द्वारा एवं वरदान अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 265 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

गाजियाबाद, 12 जनवरी,(पवन शर्मा)। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित व्हाइट लोटस एकेडमी में दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में वरदान मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मेयर श्री अशु वर्मा ने किया। उन्होंने रिबन काटकर व स्वर्गीय श्रीमती दर्शना देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अशु वर्मा, कथा वाचक श्री अरविंद औझा, वार्ड-71 के निगम पार्षद श्री उमेश नागर (पप्पू), और भाजपा मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी का पुष्पमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने ट्रस्ट के संस्थापक श्री राजीव कुमार धीर एवं वरदान अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। 

स्वास्थ्य जांच शिविर में उपलब्ध सुविधाएं – हड्डी रोग, जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग, फिजियोथेरेपिस्ट, ब्लड चेक-अप, शुगर, हीमोग्लोबिन, बी.पी. सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं दी गईं।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित रहा, शिविर में 265 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जाँच कराई,अधिक संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैम्प ड्यूटी में गजेंद्र शर्मा, डॉ अरविंद कुमार फिजिशियन, डॉ सुनेश कुमार आर्थो, डॉ नीलम रानी गायनी, डॉ हेमा सैनी फिजियोथैरेपिस्ट,स्टाफ में शिवम् सोनिया, सोफिया, मनोज, रामकुमार, अंकित आदि थे।

शिविर को सफल बनाने में राजकुमार चौधरी वाइट लोटस अकादमी (प्रबंधक) ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार धीर, उपाध्यक्ष जयकिशन एवं महासचिव संजीव धीर, कोषाध्यक्ष राम रतन, सचिव सूरज शर्मा व पुनीत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा और अन्य सदस्यों सुनील तिवारी, वी.के. श्रीवास्तव, महेंद्र चावला, प्रदीप कुमार गर्ग, विमल कुमार पत्रकार, प्रबुद्ध द्विवेदी, समिता चौधरी, अर्चना अग्रवाल, चंचल धीर, साक्षी धीर और शकुंतला गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मंच संचालन बी.के.एस पाल ने किया।

समाज सेवा की अनूठी पहल:
दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन और वरदान अस्पताल के इस सामूहिक प्रयास ने समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई, जिसे लोगों ने सराहा। इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button