Homeअध्यात्मसामाजिक

दिल्ली के शिव भवानी नेत्रहीन केंद्र में जरूरतमंदों को मानव उत्थान सेवा समिति ने सर्दी से बचने हेतु बाँटी  आवश्यक सामग्री

नई दिल्ली, (पवन शर्मा)। सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे “Acts of Kindness” कार्यक्रम के तहत मकर संक्रांति पर्व पर शिव भवानी नेत्रहीन कल्याण केंद्र, दिनांक 14 जनवरी को दक्षिणपुरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम में मदनगिर आश्रम की प्रभारी महात्मा अंकिता बाई जी, जिला प्रधान श्री लाल सिंह जी, और जिला सचिव श्रीमती सरस्वती देवी के दिशानिर्देश में करीब 40 जरूरतमंद नेत्रहीन लोगों को कंबल, दस्ताने, जुराबें, ऊनी कैप और गर्म कपड़े वितरित किए गए।

इस पुनीत कार्य में मानव सेवा दल दिल्ली के उप प्रांतपाल श्री जल सिंह , शाखा सचिव श्री राम नारायण तथा युवा टीम के राजीव, गोलू, अंकित, हंसा, जसवंत और गीता वर्मा सहित सभी स्वयं सेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। 

इस अवसर पर उपस्थित महात्मा अंकिता बाई जी ने कहा, “मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है। जरूरतमंदों की मदद करना हमारे समाज का दायित्व है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री सतपाल जी महाराज के प्रेरक विचारों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button