Homeराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा, 5 फरवरी को मतदान, 8 को मतगणना

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार, 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी। 

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए नई सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया इस तारीख से पहले पूरी करनी अनिवार्य है। 

चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में इस बार चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।  दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चुनावी प्रचार ने पहले ही जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां तय करनी शुरू कर दी हैं, और जनता को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगने लगी है। 

पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की थी। इस बार मुकाबला और भी रोचक होने की उम्मीद है, क्योंकि सभी प्रमुख पार्टियां जनता का समर्थन पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button