Homeअध्यात्मसामाजिक

गाजियाबाद में कम्बल वितरण अभियान, श्री सतपाल महाराज जी के अनुयायियों ने बांटे कम्बल

गाजियाबाद, (पवन शर्मा)। लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक विशेष कम्बल वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन गाजियाबाद के ‘माता राजेश्वरी आश्रम’ की प्रभारी महात्मा सुनिधि बाईजी के नेतृत्व में 1 जनवरी से 14 जनवरी तक किया गया। 

कविनगर, राजनगर, संजय नगर और राकेश मार्ग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य में समाजसेवी श्री राजीव धीर, वरिष्ठ पत्रकार श्री विमल कुमार, मानव सेवा दल के श्री जगदीश कुमार, श्री रामकुमार यादव, श्री धनपाल सिंह, श्री संजीव गुप्ता, श्री रामदास, श्री मदन गोपाल और आश्रम प्रधान श्री के. पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग दिया।

इसके अतिरिक्त, यूथ वॉलंटियर्स में सविता यादव, शिवेश शर्मा, अंकित शर्मा और महेंद्र कुमार ने भी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

मानव उत्थान सेवा समिति ने इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। समिति ने समाजसेवा के इस प्रयास को आगे बढ़ाने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button