Homeस्वास्थ्य

HMPV वायरस से बचाव के लिए बरतें कोविड जैसी सावधानी, यह सांसों पर करता है हमला

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की तबाही के बाद चीन में बढ़ते ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) नाम के वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी बेंगलुरु और अहमदाबाद में इस वायरस के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मामलों की पहचान देश भर में सांस संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत की है। फिलहाल इस वायरस के संक्रमण में कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी गई है। सर्दियों के मौसम में सर्दी जुकाम आम बीमारियां हैं। ऐसे में HMPV वायरस कितना बड़ा खतरा साबित हो सकता है, इससे बचाव के लिए क्या सावधानी बरतें, इस बीमारी का इलाज क्या है, किन लक्षणों के बाद डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए- जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए हमने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में एएमआर कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर नरेंद्र सैनी, संक्रामक रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टर तृप्ति गिलाडा और जेएनयू में बायोटेक्नॉलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर रूपेश चतुर्वेदी से बात की। सवाल-जवाब में समझिए बीमारी और इससे बचाव के बारे में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button