Homeअध्यात्मसामाजिक

मानव उत्थान सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, अलीगढ़ में जरूरतमंदों को कंबल और खाद्य सामग्री वितरण की

अलीगढ़,(पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से और मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से 1 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक देशभर में जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे आवश्यक सामग्री वितरण अभियान के अंतर्गत मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अलीगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

समिति की स्थानीय शाखा श्री हंस ज्ञान मंदिर, गूलर रोड, अलीगढ़ की ओर से आश्रम प्रभारी पूज्य महात्मा वीरा बाई जी, महात्मा हेमप्रभा बाई जी और महात्मा प्रीति बाई जी के नेतृत्व में यह सेवा अभियान चलाया गया।

इस दौरान मलखान सिंह जिला अस्पताल में 30 जरूरतमंद मरीजों को शीतकालीन कंबल और खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही श्री केशव धाम अनाथालय में 60 बच्चों को कंबल और खाद्य सामग्री दी गई। वहीं, वृद्धा आश्रम में 40 वृद्ध महिलाओं को भी कंबल और खाद्य सामग्री वितरित कर उनकी सहायता की गई।

इस सेवा कार्य में शाखा के सचिव, मानव सेवा दल, मीडिया प्रभारी, मिशन एजुकेशन टीम और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के इस मानवीय कार्य के लिए आभार प्रकट करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

मानव उत्थान सेवा समिति का यह अभियान जरूरतमंदों के जीवन में राहत और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जो समाजसेवा की भावना को और मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button