Homeराजनीतिशिक्षा

नीरज यादव बने ABVP के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य

गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का 65 वाँ प्रांत अधिवेशन गाज़ियाबाद महानगर के सरस्वती शिशु मंदिर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 28, 29, 30 दिसंबर 2024 में आयोजित हुआ। जिसमें लगभग मेरठ प्रांत के 21 जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। नीरज यादव 2018 से विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए थे और सबसे पहले वे शंभू दयाल इंटर कालेज गाजियाबाद इकाई उपाध्यक्ष अध्यक्ष गाज़ियाबाद महानगर में कार्यकारणी सदस्य सोशल मीडिया व सह मंत्री आदि दायित्वो का निर्वाहन कर चुके है। गाज़ियाबाद में आयोजित हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के अधिवेशन में नीरज यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
नीरज यादव मूल रूप से संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव लहरा रतु के रहने वाले हैं, वह गाज़ियाबाद में रहकर अपनी स्टडी करते हैं और ABVP के माध्यम से सभी छात्रों का नेतृत्व करते हैं।
नीरज यादव ने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनने के बाद कहा की जो मुझे ABVP ने जिम्मेदारी दी है। मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा और उन्होंने कहा कि में संगठन का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जो संगठन ने मुझे इस काबिल समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button