Homeसामाजिकस्वास्थ्य

इंडो हिमालय एक्सपो- के माध्यम से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का किया जा रहा आयोजन

हरिद्वार। देव भूमि उत्तराखंड उत्तर भारत का प्रमुख अध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ ही हिमालय की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा व अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है.
देव भूमि उत्तराखंड प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से युक्त है इस राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं इसको देखते हुए नमो गंगे द्वारा इंडो हिमालय एक्सपो के दूसरे संस्करण का आयोजन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में 21-23 फ़रवरी 2025 को किया जा रहा है.
नमो गंगे एक सामाजिक संस्थाओं है जो कि विगत दस वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रीय है. इसके साथ ही नमो गंगे संस्था द्वारा समय समय पर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के एक्सपो का आयोजन किया जाता है.
नमो गंगे के इंडो हिमालय एक्सपो के लिए देश भर से लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं. उत्तराखंड उत्तर प्रदेश असम हरियाणा के मुख्य मंत्री के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमालय प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार के महामहिम राज्यपाल भारत सरकार व राज्यों के मंत्रियों के ओर से भी इंडो हिमालय एक्सपो के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है.
नमो गंगे चेयरमैन ने इंडो हिमालय एक्सपो में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों व शुभकामना संदेश के लिए सभी मुख्य मंत्रियों राज्यपाल मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया है.

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में आयुर्वेद की भूमि अपने देवभूमि उत्तराखंड में आयुर्वेद के प्रचार एवं प्रसार एवं स्वास्थ्य रक्षण अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल कैंपस हरिद्वार, आयुर्वेद के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में, प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ – डॉ. देवेश शुक्ला और डॉ. राजीव कुरेले के कुशल नेतृत्व में, आप पाएंगे निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जिसमें शामिल हैं-

  1. प्रकृति, नाड़ी एवं स्वास्थ्य परीक्षण
  2. विशेष चिकित्सा परामर्श
  3. स्वस्थ जीवनशैली, आहार-विहार और दिनचर्या पर मार्गदर्शन
  4. मर्म चिकित्सा और योग परामर्श
    5.अग्निकर्म और विद्धकर्म चिकित्सा पर निःशुल्क परामर्श
    यह सुनहरा अवसर उन सभी के लिए है जो अपने स्वास्थ्य को भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्राकृतिक और वैदिक चिकित्सा के माध्यम से सुधारना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button