Homeसामाजिक

सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक संपन्न, होली मिलन कार्यक्रम का हुआ निर्णय

गाजियाबाद। सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी० सी० बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा एवं चौ० महीपाल सिंह ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। 

बैठक में स्वस्थ जीवन शैली पर गौरव सैनानी के० पी० सिंह, अशोक चौधरी, महावीर सिंह, किशन सिंह आदि ने अपने विचार रखे और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसी क्रम में संगठन के विस्तार और सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपने के सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी महीने में सैनिक परिवार गाजियाबाद की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर गौरव सैनानी सुबोध यादव, धीरेन्द्र सिंह, भाई कुलदीप, आर० एन० सिंह, एम० पी० सिंह, एस० पी० सिंह, मौ० युसुफ, सुखवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button