Homeअध्यात्मसामाजिक

अश्वनी शर्मा द्वारा भगवान परशुराम मंदिर में संगम जल से चरण प्रक्षालन, बायोडिग्रेडेबल बोतल में संगम जल भेंट

गाजियाबाद। अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा ने भगवान परशुराम मंदिर में महाकुंभ प्रयागराज के पावन संगम जल से भगवान परशुराम के चरणों का पवित्र प्रक्षालन किया तथा मुख्य पुजारी पंडित देवी जी को बायोडिग्रेडेबल बोतल में संगम जल भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस पावन अवसर पर श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल महासचिव हरिश पंडित, श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के महासचिव बृजमोहन शर्मा, अखंड भारत मिशन के उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने वाला था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश देता है। अखंड भारत मिशन द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में बायोडिग्रेडेबल बोतल में संगम जल भेंट करना एक अनूठी एवं प्रेरणादायक पहल है, जो पर्यावरण-अनुकूल समाधानों को अपनाने की आवश्यकता को दर्शाता है।

ज्ञात हो कि अखंड भारत मिशन ने अपनी “वाटिका” परियोजना के अंतर्गत महाकुंभ प्रयागराज में एक करोड़ कम्पोस्टेबल वाटर पाउच वितरित किए, जिससे प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली। इस महत्वपूर्ण पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिला, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य की नींव भी रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button