Homeराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 सीटों पर मतदान 5 फ़रवरी को, 13,766 केंद्रों पर होगा मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1.56 करोड़ मतदाता 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 13,766 केंद्रों पर होगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

सुरक्षा और चुनावी प्रबंध:
चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुल 220 कंपनियों की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात की गई हैं, जबकि 19,000 होम गार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 1,09,955 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 68,733 पोलिंग ड्यूटी में लगाए गए हैं। 

ईवीएम और वीवीपैट तैयार: 
चुनाव में कुल 20,692 सेंट्रल यूनिट (CU), 21,584 बैलेट यूनिट (BU) और 18,943 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। सभी 11 जिलों में 19 स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां मतगणना होगी। 

कितने मतदाता: 
– कुल मतदाता: 1,56,14,000 
  – पुरुष: 83,76,173
  – महिला:72,36,560 
  – अन्य: 1,267 

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर होगी, जिसके बाद यह तय होगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button