Home

गाज़ियाबाद बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बजट पर सेमिनार आयोजित

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद बार एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय बजट 2025 में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

सेमिनार का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार त्यागी, वाई के शर्मा, अरविंद अग्रवालऔर पवन कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया ग या। मंच संचालन का दायित्व अधिवक्ता वकील अहमद ने कुशलता से निभाया। 

इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलावों पर विशेषज्ञों की विस्तृत चर्चा
सेमिनार के दौरान इनकम टैक्स में हुए बदलावों पर अधिवक्ता विनोद कुमार ने विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद, जीएसटी में संशोधनों पर अधिवक्ता कृष्ण कुमार और दीपक त्यागी ने संबंधित सेक्शनों के माध्यम से सभा को जागरूक किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इन जानकारियों का लाभ उठाया और बजट में हुए परिवर्तनों को समझा। 

संस्था के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार त्यागी, महासचिव वकील अहमद, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा और सन्नी चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

उपस्थित अधिवक्ताओं की सराहनीय भागीदारी 
कार्यक्रम में अधिवक्ता मुकुल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विकास वत्स, आशीष अग्रवाल, अरविंद शर्मा, दीपक त्यागी, दीपक गोयल, मदन त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण सेमिनार को सभी अधिवक्ताओं ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button