Homeसामाजिक

एम.पी.शर्मा को अश्वनी शर्मा ने संगम जल बायोडिग्रेडेबल बोतल में भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाजियाबाद। महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक एवं विकास प्राधिकरण सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एम.पी. शर्मा को अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा एवं उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा द्वारा संगम जल बायोडिग्रेडेबल बोतल में भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के महामंत्री बृजमोहन शर्मा भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।

गौरतलब है कि अखंड भारत मिशन द्वारा “वाटिका” योजना के तहत महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए 1 करोड़ कम्पोस्टेबल वाटर पाउच नि:शुल्क वितरित किए गए हैं। यह ऐतिहासिक पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वच्छ और सतत भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button