Homeसामाजिक

महाकुंभ संगम जल से भरी बायोडिग्रेडेबल बोतल कैप्टन गोपाल गुंजन को अश्वनी शर्मा द्वारा भेंट, समाजसेवा व पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

गाज़ियाबाद। जनपद के प्रबुद्ध जन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कैप्टन गोपाल गुंजन को पर्यावरण एवं धर्म को समर्पित “वाटिका” योजना के अंतर्गत बायोडिग्रेडेबल वाटर बॉटल ससम्मान भेंट की गई। इस विशेष अवसर पर अखंड भारत मिशन के संस्थापक एवं वाटिका के सह-संस्थापक अश्वनी शर्मा ने महाकुंभ प्रयागराज संगम जल से भरी यह पवित्र बोतल प्रदान की।
इस दौरान अश्वनी शर्मा एवं कैप्टन गोपाल गुंजन के बीच विभिन्न सामाजिक, धर्म-संस्कार एवं पर्यावरणीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, अश्वनी शर्मा ने कैप्टन गोपाल गुंजन के समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अद्वितीय एवं प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर युवा समाज के प्रति अपना योगदान दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अश्वनी शर्मा द्वारा “वाटिका” योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत महाकुंभ प्रयागराज में 1 करोड़ कंपोस्टेबल वाटर पाउच वितरित किए गए। इस पहल की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हस्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई, साथ ही कई राष्ट्रीय संगठनों ने भी इस योजना में सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि “वाटिका योजना” की प्राथमिकता प्लास्टिक बोतलों को हटाना है, क्योंकि यह न केवल कैंसर का एक प्रमुख कारण है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और प्लास्टिक मुक्त विकल्पों को अपनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button