Homeस्वास्थ्य

नमो गंगे के इंडो हिमालय एक्सपो 2025 को देशभर से शुभकामनाएं, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी

ग़ाज़ियाबाद। नमो गंगे ट्रस्ट के इंडो हिमालय एक्सपो 2025 को लेकर देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह एक्सपो 21 से 23 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड हरिद्वार के प्रेम मन्दिर में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो में देश के सभी13 इंडो हिमालय राज्यों के विभिन्न विभागों मंत्रालयों को आमंत्रित किया गया है।
नमो गंगे द्वारा यह आयोजन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य हिमालय राज्यों का सर्वांगीण विकास है।
इस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी, हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी जी असम के मुख्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा व उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए ऐतिकासिक बताया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित भारत सरकार व राज्य सरकारों के मंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है।
नमो गंगे के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि इंडो हिमालय एक्सपो को लेकर पूरे देश से मुख्य मंत्रियों महामहिम राज्यपाल, राज्यों के मंत्रियों की लगातार शुभकामनाएं नमो गंगे टीम को मिल रही है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

नमो गंगे देश की प्रमुख सामाजिक संस्था है जो कि सरकार के साथ मिलकर विगत 10 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button