Homeअध्यात्मसामाजिक

डॉ. अभिषेक शर्मा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित

गाज़ियाबाद। संजय नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अभिषेक शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से महेंद्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, शिवेंद्र अवस्थी, ब्रजमोहन शर्मा, रघुराज शर्मा, अनिल शर्मा, तपेश शर्मा, नरेंद्र पंडित और पंकज पंडित शामिल रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अभिषेक शर्मा की शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका और समाज में उनके सकारात्मक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान में डॉ. शर्मा की प्रतिबद्धता को सराहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को गरिमा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button