Homeराजनीतिसामाजिक

राईजिंग इंडिया डेवलोपमेंट व इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टि एक्सपो का हुआ शुभारंभ

नोएडा। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 20-22 मार्च 2025 तक नोएडा एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से उद्यान विभाग के सरकारी व गैर सरकारी विभाग बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन पिक्सी एक्सपो मीडिया व ग्लोबल मीडिया ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
आज कार्यक्रम के पहले दिन उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ देश के विभिन्न राज्यों के बागवानी के संबधित अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थि रहे इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद सभी स्टाल पर जाकर उनके उत्पादों को देखा- परखा व जानकारी प्राप्त की इस दौरान सभी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में समय देने के लिए महेंद्र भट्ट जी के प्रति आभार प्रकट किया।
ग्लोबल मीडिया के सीईओ बालेंद्र कुमार ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार जैविक खेती व बागवानी के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। ज्यादा से ज्यादा किसानों को बागवानी से लाभ हो इसके लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं इस तरह के आयोजन से सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में मदत तो होती ही है साथ ही किसानों को भी इससे काफी लाभ प्राप्त होता है।
आपको बता दें कि यह पूरा कार्यक्रम एमएसएमई मंत्रालय से अप्रुव है और इसमें 60 से ज्यादा कंपनियों के साथ ही 15 राज्यों की बागवानी विभाग ने भी प्रतिभाग किया है। इसके साथ ही विदेशी पर्यटक व राजदूत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button