Homeशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है – अनुज गोयल

गाज़ियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। कॉलेज के संस्थापक सीए (डा0) अनुज गोयल जी ने अपने भाषण में कहा कि हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। नारी घर की रौनक है, दुनियॉ की रोशनी है। कॉलेज निदेशिका डा0 पूनम गोयल ने कहा कि यह दिन महिलाओ की समानता, अधिकारो और उपलब्धिो को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है यह दिन समाज में महिलाओ की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर सुपसिद्व सीए प्रवीण गुप्ता जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस महिलाओ की उपलब्धियों, संघर्षो और विजय का सम्मान करता है। शक्ति प्रेम और करूणा का संगम है नारी।
विधि विभाग की प्रभारी डा0 श्रुति कसाना ने भी कहा कि नारी ताकत, बुद्विमता और दयालुता विश्व को सिखाती है। अधिकार, समानता सशक्तिकरण के लिए नारा शक्ति संघर्ष करें।
इस अवसर पर कॉलेज के पदाधिकारी शिक्षक व छात्रो ने प्रतिभाग किया और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button