Homeसामाजिक

“सेवा परमो धर्म:” दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के लिए किया भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद, (पवन शर्मा)। समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन (ट्रस्ट) द्वारा दिनांक 08 मार्च (शनिवार) को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन संयुक्त जिला अस्पताल एवं सीएनजी पंप के पास, रईसपुर रोड, संजय नगर, गाजियाबाद में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 600 जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

मानव सेवा ही सच्ची सेवा – इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना था। भंडारे के दौरान गरमा-गरम भोजन और शुद्ध प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालु और राहगीरों ने बड़े भाव से ग्रहण किया।

सेवा में जुटे फाउंडेशन के कार्यकर्ता भंडारे के आयोजन में दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से सेवा दी। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव कुमार धीर, महासचिव संजीव धीर, उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पुनीत अग्रवाल एवं सूरज शर्मा, कोषाध्यक्ष राम रतन सिंह, प्रदीप कुमार गर्ग, साक्षी धीर, रुद्रांश धीर, भानु प्रताप सिंह, हरिकिशन और डॉ. वी. के. श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और पूरी निष्ठा से सेवा कार्यों में सहयोग दिया।

समाज सेवा का यह प्रयास जारी रहेगा

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजीव कुमार धीर ने कहा,
“हमारा उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है। यह सिर्फ एक भंडारा नहीं, बल्कि हमारे ट्रस्ट के संकल्प का हिस्सा है कि हम हमेशा गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।”

लोगों ने सराहा फाउंडेशन का कार्य

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों ने दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन के इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के प्रयास बेहद जरूरी हैं, जिससे हर जरूरतमंद तक भोजन और सहायता पहुंच सके।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों ने दर्शना देवी सेवा फाउंडेशन के इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के प्रयास बेहद जरूरी हैं, जिससे हर जरूरतमंद तक भोजन और सहायता पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button