Homeशिक्षासांस्कृतिक

ए.बी.ई.एस.कॉलेज गाजियाबाद में 17वां डिग्री वितरण एवं पुरस्कार समारोह संपन्न

गाजियाबाद,12 अप्रैल। ए.बी.ई.एस. कॉलेज में 17वें डिग्री वितरण एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2023-24 के बी.टेक., एम.टेक., एम.सी.ए. और एम.बी.ए. के कुल 1468 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही 67 मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) जे.पी. पांडेय, कुलपति, डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, एवं विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद नेगी, संस्थापक एवं सीईओ, इन्क्रेडिबल वर्कप्लेसेस (™), तथा श्री के.एस. पूनिया, उपाध्यक्ष एवं जोखिम एवं अनुपालन प्रमुख, टेक महिंद्रा लिमिटेड ने किया।

कॉलेज के निदेशक प्रो.(डॉ.) डी.के. शर्मा ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कॉलेज की उपलब्धियों को साझा किया। मुख्य अतिथि डॉ. पांडेय ने छात्रों को जीवन में चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, नवाचार अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सतत शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद नेगी ने नेतृत्व गुणों और कार्य संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया, वहीं श्री पूनिया ने छात्रों से नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।

कॉलेज के चेयरमैन नीरज गोयल, जनरल सेक्रेटरी शाश्वत गोयल, सलाहकार रघुनन्दन और ए.बी.ई.एस. बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो.(डॉ.) अजय सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की सफलता में संयोजिका सुश्री नितिका जैन, डॉ. डी.के.आर्या, विभागाध्यक्षों एवं डॉ तरुण अरोड़ा की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button