Homeव्यापार

आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए सुनहरा मौका, कंपनियों ने किया सीधा चयन

लखनऊ। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। खासतौर पर आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास छात्रों के लिए यह मुहिम और भी कारगर साबित हो रही है। मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 5.66 लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी मिल चुकी है।

प्रदेश भर में 2800 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कौशल से लैस किया जा रहा है। इसका सीधा असर औद्योगिक शहरों जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में देखने को मिल रहा है, जहां आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित उद्योगों में तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

राजकीय आईटीआई अलीगंज में लगा रोजगार मेला
राजधानी लखनऊ के राजकीय आईटीआई अलीगंज में 15 अप्रैल को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग, काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खां ने जानकारी दी कि इस मेले में कांटिनेंटल ऑटोमोटिव, एंग्लो इंडिया, अडानी विंड, पेटीएम और एजस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।

इस मेले में कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 13,000 से लेकर 21,000 रुपये तक का मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रदेश सरकार के इस प्रयास से न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को भी नई दिशा मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button