Homeअध्यात्मसामाजिक

राजनगर एक्सटेंशन के पाम रिसॉर्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

गाज़ियाबाद, 29 अप्रैल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर, पूर्ववर्ष की परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष भी पाम रिसॉर्ट, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में भव्य एवं भक्तिमय आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह में विधिविधानपूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता संजय शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा), एम.पी. शर्मा (संरक्षक, भगवान परशुराम मंदिर, संजय नगर), मृदुल महेश, गजेन्द्र शर्मा एवं पाम रिसॉर्ट परिवार के समस्त भगवान परशुराम भक्त उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन का सफल संयोजन, पूर्व की भांति, अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन जनसहभागिता और श्रद्धा का प्रतीक बन सका।

आयोजकों की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को और व्यापक रूप में करने की संकल्पना प्रकट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button