Homeअध्यात्मसामाजिक

राजनगर एक्सटेंशन में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर भव्य आयोजन, व्यास एवं विद्वानों का हुआ सम्मान

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन प्रखंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर, समापन की पूर्व संध्या पर एक भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान पूज्य व्यास श्री मुकुंद दास शास्त्री जी का श्रद्धापूर्वक प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही, आदरणीय पंडित सीताराम पचौरी जी को भी सम्मान चिन्ह प्रदान कर, उनकी अमृतमयी वाणी से सरस श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर निखिल त्यागी (अध्यक्ष, व्हिप बजरंग, राजनगर एक्सटेंशन प्रखंड), संजय पांडेय, पंकज चौधरी, सतीश सिंह, संजय आनंद, शशांक शर्मा, प्रशांत त्यागी, जितेंद्र अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में कथा रस का दिव्य अनुभव किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आनंद का अनुपम संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button